गिरिडीह। पुलिस ने जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव से सटे जंगल में साईबर अपराध को अंजाम दे रहे चार साइबर अपधाधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 मोबाइल और 20 सिम जब्त किया है। मंगलवार को साइबर क्राइम डीएसपी आविद खान ने संवाददाता सम्मेलन कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना पर मोहनपुर जंगल में छापेमारी कर साइबर अपराध में शामिल अफजल अंसारी , मनीर अंसारी , युसूफ अंसारी और मो सलीम को गिरफ्तार किया गया । सभी अपराधी गांडेय थाना के रहने थाले थे।

उन्होंने बताया कि चारों गिरफ्तार साइबर अपराधी गुगल पर कूरियर सर्विस देने , केवाईसी अपडेट करने सहित ठगी के अन्य तरीको के जरिये लोगों को ठगते थे। छापेमारी में थाना प्रभारी अजय कुमार , पुनित गोतम , गुंजन कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version