जमशेदपुर। जमशेदपुर के चर्चित एसपी रहे राकेश कुमार मिश्रा बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी की ओर से दरभंगा सदर से चुनाव लड़ेंगे। लंबे समय तक पुलिस सेवा में रहे आरके मिश्रा अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते है। मूल रूप से सहरसा जिले के बनगांव के रहने वाले है।

जमशेदपुर में बिल्डर हरि सावा हत्याकांड का सफल उद्धभेदन कर मामले में कई सफेदपोश को जेल भेजा था। इस हत्याकांड की बड़ी चर्चा हुई थी क्योंकि उस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की साकची आम बागान में चुनावी सभा थी। विपक्ष ने काफी बवाल मचाया था। अविभाजित बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार थी। राकेश मिश्रा ने जमशेदपुर के एसपी के रूप में 19 फरवरी 1999 में योगदान दिया था। 26 जून 2000 तक वे जिले के एसपी रहे।

तीन दशकों से अधिक की सेवा के साथ पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी थे। सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक के साथ आईआईटी, बीएचयू वाराणसी के पूर्व छात्र, वे नक्सलवाद और संगठित अपराध से निपटने में अपने नेतृत्व के लिए चर्चित रहे है। हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version