
अहमदाबाद। गुजरात के लिए गुरुवार का दिन काफी मनहूस साबित हुआ। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एयरपोर्ट के पास ही क्रैश हो गई। इस हादसे में गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 200 से अधिक लोगों की दुखद मौत हो गई। एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर फ्लाइट में कुल 242 लोग मौजूद थे। इनमें 230 यात्री थी। इनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे। प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले विजय रुपाणी गुजरात के दूसरे सीएम हैं। इससे पहले बलवंतराय मेहता की छह दशक पहले प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने विजय रुपाणी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा यह हादसा बहुत बड़ा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
