रांची । आइएएस अधिकारी डा. बीला राजेश का निधन हो गया है। सूत्रों के अनुसार डा. बीला लंबे समय से कैंसर रोग से ग्रसित थीं और यही उनकी मौत का कारण बना है। तमिलनाडु कैडर की यह अधिकारी तीन साल से अधिक समय तक धनबाद की उपायुक्त रहीं। झारखंड में पांच वर्षों के अपने कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

धनबाद की उपायुक्त रहते हुए उन्होंने मैथन जलापूर्ति योजना जैसे बड़े प्रोजेक्ट को पूरा किया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। झारखंड कैडर में रहते हुए उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया।

मेरे मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने सचिवालय में बेहतर कार्य किया और उसी को देखते हुए उन्हें धनबाद का उपायुक्त बनाया गया, जहां उन्होंने निडरता तथा ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

वर्तमान में तमिलनाडु कैडर की अधिकारी होते हुए भी उनका झारखंड से गहरा लगाव बना रहा। उनके निधन पर कई वरीय अधिकारियों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version