
राँची। घु उद्योग भारती रांची महानगर की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आज अध्यक्षता में श्री सुनील गुप्ता (अध्यक्ष) के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, सचिव सीए शरवन बर्नवाल, कार्यकारिणी सदस्य श्री एन.सी. अग्रवाल, श्री बेनी प्रसाद अग्रवाल, श्री किशोर मंत्री तथा श्री अभिषेक नेमानी उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में झारखंड प्रांत सचिव श्री बिनोद अग्रवाल, प्रांतीय संयुक्त सचिव श्री प्रकाश हेतमसरिया तथा झारखंड प्रांत के तात्कालिक भूतपूर्व अध्यक्ष श्री विजय छप्पारिया सम्मिलित हुए। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया।
बैठक में निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं निर्णय लिए गए:
रांची मास्टर प्लान – वर्तमान मास्टर प्लान स्पष्ट एवं उपयुक्त नहीं है। इसके संबंध में प्रस्तुति तैयार कर श्री सुनील कुमार, आईएएस, सचिव, नगर विकास विभाग से भेंट करने का निर्णय लिया गया।
एमएसएमई बकाया भुगतान – विभिन्न सरकारी इकाइयों, पीएसयू व निजी संस्थानों से बकाया भुगतान की समस्या पर राज्य व केंद्र वित्त मंत्रालय को ज्ञापन देने का निर्णय हुआ, ताकि लघु उद्योगों की वित्तीय स्थिति मजबूत हो सके।
बिजली समस्या (सरायकेला क्षेत्र) – जुस्को क्षेत्र में बिजली से संबंधित समस्याओं पर राज्य सरकार को प्रतिवेदन दिया जाएगा। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।