बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में आॅटो और कार के बीच मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हुए। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के रतन चौक के निकट हुई। बताया गया है कि आॅटो हाथीदह से जीरो माइल और कार जीरो माइल से हाथी दह की ओर जा रही थी। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

इस टक्कर में आॅटो आॅटो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल चीख पुकार मच गई है। हालांकि एनएच के पास ही घनी आबादी है और लोग टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बचाने का भरपूर प्रयास किया, इस दौरान लोगों ने किसी तरह तीन घायलों को टेंपो से निकालकर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार से आॅटो और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

मौके पर पहुंचे एफसीआई थाना के एसआई भारत राम ने बताया कि कार और आॅटो में टक्कर हुई है पांच लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क हादसे के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके घायलों को समय पर इलाज की सुविधा नहीं मिल पाई और मौत हो गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version