लोहरदगा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्र के तहत गुरुवार को उपायुक्त डॉ ताराचंद के नेतृत्व में समाहरणालय मैदान में जिला के पदाधिकारियों और कर्मियों और नगर परिषद के सफाई कर्मियों की ओर से समाहरणालय मैदान की साफ-सफाई की गई। साफ-सफाई को लेकर उपायुक्त की ओर से सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी।

डॉ ताराचंद ने कहा कि हम सभी को सप्ताह में कम से कम दो घंटे और वर्ष में कम से कम 100 घंटे अपने आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई में लगाना चाहिए। जिस तरह हम अपने घरों को प्रतिदिन साफ करते हैं, उसी तरह अपने आसपास के क्षेत्र के भी साफ सफाई की जिम्मेदारी हम-आपकी ही है। हम सभी को साफ-सफाई की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

उपायुक्त ने समाहरणालय मैदान के पास होटल संचालकों को होटल का अपशिष्ट नहीं फेंकने और आस-पास पड़े कचरे को साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया। जिले के पदाधिकारी और आम लोग शामिल हुए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version