रांची। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सीसीएल के सीएमडी नीलेंदू कुमार से मिला। सौंदा डी एवं सेंट्रल सौदा में बिजली की समस्या को लेकर उन्हें सारी वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अविलंब बिजली की समस्या का निराकरण किया जायेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में हजारीबाग लोकसभा के कोयलांचल के सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय के नेतृत्व में डब्लू पांडे, राजाराम प्रजापति, संतोष शर्मा, उपेंद्र शर्मा, सौंदा डी पंचायत के उपमुखिया समेत शामिल थे।कोयले के अधिक उत्पादन लिए दी बधाई : सीसीएल ने कोयले का उत्पादन निर्धारित लक्ष्य से अधिक किया है। इसलिए प्रतिनधिमंडल ने सीएम को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version