
रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के चुनाव के लिए मतदान मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में 23 मार्च को होगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इस दौरान मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के लगभग 1600 सदस्य अपने मत का प्रयोग करेंगे।
इस संबंध में मुख्य चुनाव पदाधिकारी राधेश्याम शर्मा ने रविवार को चुनाव के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए चार से सात मार्च, नामांकन पत्र की जांच सात मार्च को होगी। साथ ही उम्मीदवारों की प्रथम सूची आठ मार्च को जारी होगी। नामांकन वापसी नौ से 12 मार्च तक होगा। उम्मीदवारों कि अंतिम सूची 13 मार्च और मतदान 23 मार्च को होगी।
कार्यालय में नामांकन फार्म लेने एवं देने का समय सुबह 10 बजे से अपराहन चार बजे तक रहेगा।
