टाटीसिल्वे अंतर्गत मासू ग्राम में मातृ और शिशु देखभाल सेवा परियोजना का आयोजन

राँची। लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर की ओर से मातृ और शिशु देखभाल सेवा परियोजना का आयोजन गुरुवार को किया गया। टाटीसिल्वे अंतर्गत मासू ग्राम में आयोजित कार्यक्रम के तहत 50 महिलाओं और बच्चों के बीच पौष्टिक भोजन किट का वितरण किया।

इस अवसर पर इस परियोजना के अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल जी को उनके विशेष योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। इस सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष श्रवण बर्णवाल, जीएमटी समन्वयक सुजीत कुमार, सुनील वर्मा, गणेश प्रसाद सिंह, बिनोद बर्णवाल, पुष्पलता वर्मा और लायन बाला सिंह समेत क्लब के कई सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाई। इस परियोजना के माध्यम से क्लब ने जरूरतमंद माताओं और शिशुओं को पौष्टिक भोजन और स्वच्छता सामग्री प्रदान की गई। जिससे उनके स्वास्थ्य और जीवन में सुधार हो सके। क्लब का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version