काठमांडू। नेपाल में मंगलवार को आए भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास मंगलवार सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने कम से कम 53 लोगों की जान ली है। वहीं 40 लोग घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल लाया गया है। भूकंप से संपत्तियों का भी भारी नुकसान हुआ है। भूकंप से कई इमारतें ढह गई है। भूकंप का केंद्र चीन के तिब्बत क्षेत्र में था, जो नेपाल के लोबुचे से 93 किमी उत्तर पूर्व में है। नेपाल में 2015 में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप की यादें ताजा हो गईं, जिसमें 9,000 लोग मारे गए थे।

चीन में भी भूकंप से नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। चीनी समयानुसार मंगलवार सुबह 9:05 बजे शिगात्से में डिंगरी काउंटी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से भारी नुकसान हुआ है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, अधिकारी भूकंप के प्रभाव का आकलन करने के लिए प्रभावित इलाकों में पहुंच रहे हैं। चीनी एयरफोर्स ने बचाव और राहत काम शुरू किया है। आपदा राहत मिशन के लिए चिकित्सा विमान, हेलीकॉप्टर और जमीनी बलों को तैनात किया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version