
मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में कमजोर ग्लोबल क्यूज के कारण सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरूआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 2394 अंक गिरकर 78588 के लेवल पर खुला, जबकि नेशनक स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 415 अंक गिरकर 24303 के लेवल पर खुला. हालांकि शुक्रवार को बाजार में अच्छी खासी चाल थी और शुरूआती कमजोरी के बावजूद बाजार में ओवर आॅल ट्रेंड बाय आॅन डिप्स बना दिख रहा था, लेकिन आज की बड़ी गिरावट के बाद बाजार का स्ट्रक्चर बदल सकता है.
मार्केट में अर्निंग सीजन के कारण स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल रहा है, जबकि निवेशकों की निगाह सेक्टर वाइस भी बनी हुई है। इस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस बड़ी गिरावट में मार्केट को स्टेबल होने देना चाहिए उसके बाद ही किसी फ्रेश बाइंग का प्लान बनाना चाहिए।
इस बड़ी गिरावट के दौरान निफ्टी 50 पैक में लेवल दो स्टॉक एशियन पेंट्स और ओपोलो हॉस्पिटल्स ही ग्रीन में ओपन हुए, वरना सभी स्टॉक में बड़ी गैप डाउन ओपनिंग हुई। शुरूआती कारोबार में आॅटॉ सेक्टर पर बहुत दबाव दिख रहा है. मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स में चार-चार प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। हिंडाल्को, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी निफ्टी 50 के अन्य टॉप लूजर्स में शामिल हैं.
मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि इस सप्ताह पूरा ध्यान वैश्विक बाजारों पर रहेगा क्योंकि हम स्थिरता की लंबी अवधि के बाद कमजोरी के पहले प्रमुख संकेत देख रहे हैं।
