रांची। झारखंड की राजधानी रांची ने रविवार को भारतीय फुटबॉल इतिहास का एक नया अध्याय देखा। शहर में पहली बार प्रतिष्ठित डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला खेला गया, जिसमें ग्रुप-सी के उद्घाटन मैच में जमशेदपुर एफसी ने श्रीलंका आर्मी डिफेंडर्स एफसी को 5-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। रेनियर फर्नांडिस ने अपने पदार्पण मैच में शानदार हैट्रिक लगाई जिससे जमशेदपुर एफसी ने रविवार को यहां डूरंड कप के ग्रुप सी मैच में श्रीलंका की सशस्त्र बलों की टीम डिफेंडर्स एफसी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से करारी शिकस्त दीफर्नांडिस ने चौथे, छठे और 82वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा अमन सीके ने 23वें मिनट और देवेंद्र धाकू मुरगांवकर ने 39वें मिनट में गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। जमशेदपुर एफसी ने मुकाबले की शुरूआत से लेकर अंतिम सीटी तक खेल पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और डिफेंडर्स एफसी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version