
रांची। झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित समारोह में पार्टी की नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह ने विधिवत अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, निवर्तमान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, रांची की महापौर रोशनी खलखो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. सीमा सिंह के पदभार ग्रहण करने पर कार्यकर्ताओंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से दी गई जिम्मेदारी को सभी के सहयोग से पूरा किया जाएगा। वह इस दायित्व को केवल पद के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, संगठन और समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करती हैं। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकतार्ओं की मेहनत और समर्पण संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने जो मजबूत आधार तैयार किया है, उसी पर आगे संगठन को और विस्तार दिया जाएगा।
सीमा सिंह ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के भरोसे और नए दायित्व पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने महिला कार्यकतार्ओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को मजबूत करने के साथ-साथ संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर ने कहा कि भाजपा का महिला मोर्चा हमेशा से मजबूत रहा है और महिलाओं ने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब नई भूमिका के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। निवर्तमान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। महिलाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी से हमेशा संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. सीमा सिंह अपने संगठनात्मक अनुभव और क्षमता से झारखंड भाजपा महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
कार्यक्रम में रेणु तिर्की, शालिनी बैसिखियार, सीमा शर्मा, काजल प्रधान, उषा पांडेय, अमिता भाटिया, रागिनी सिन्हा, गंगोत्री कुजूर, शेफाली गुप्ता, बबिता झा, बबिता वर्मा, रूपा सिंह, अर्चना सिंह, नीलम चौधरी, कुमुद झा, रंजीता सिंह, लवली गुप्ता, रमा सिन्हा, सरिता पांडेय और कमल सिंह कौर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
