
रांची : झारखंड के जाने-माने पर्यावरणविद् डॉ नीतीश प्रियदर्शी ने शुक्रवार को एक्सआइएसएस में व्याख्यान दिया।
अपने व्याख्यान में उन्होंने धरती के अस्तित्व में आने से लेकर अब तक हुए पर्यावरणीय बदलावों को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि धरती बचेगी, तभी मनुष्य का अस्तित्व बचेगा, इसलिए पर्यावरण की रक्षा जरूरी है। कार्यक्रम में उन्हें संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।
