
चानो स्थित अमर ज्योति अंध विद्यालय में लायंस क्लब ने लगाया शिविर
राँची। चानो स्थित अमर ज्योति अंध विद्यालय में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए और एलसीआर एकलव्य ग्रेटर की ओर से ‘ध्यान और हीलिंग शिविर’ लगाया गया।
कार्यक्रम के बारे में क्लब के अध्यक्ष श्रवण बर्णवाल ने बताया कि 60 से अधिक छात्रों व शिक्षकों ने अपनी मानसिक और भावनात्मक दृढ़ता के लिए ‘प्राणिक हीलिंग’ सत्रों में भाग लिया। जिससे उन्हे शांति, शीतलता व आनंद की अनुभूति हुई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन गणेश प्रसाद सिंह, सचिव लायन अमित कुमार साहू, लायन प्रकाश चंद अग्रवाल, लायन अनिता साहू , लायन अंकिता मोहपाल, मेघना नारायण, श्रद्धा बटवाल, संगीता सिंह के साथ – साथ लाइटवर्कर्स लालपुर, योगा विद्या प्राणिक हीलिंग, झारखंड के सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाई।
