
देवघर। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने रविवार को कहा कि जल्द ही देवघर से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। इसके साथ ही देवघर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए दूसरी फ्लाइट भी शुरू होगी। मुंबई के लिए अभी सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट की सुविधा है जिसे प्रतिदिन किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि 15 दिसंबर से देवघर से दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट फिर से शुरू हो जाएगी। जानकारी हो कि सावन से ठीक पहले दिल्ली की शाम वाली दूसरी फ्लाइट की सेवा को स्थगित कर दी गई थी। बता दें कि देवघर से दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु की प्रतिदिन की फ्लाइट इंडिगो की है। आने वाले समय में भी इंडिगो की ही सेवा अन्य स्थानों के लिए होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई 2022 को देवघर एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। वर्तमान में दिल्ली, बेंगलुरू और मुंबई के लिए 180 से 183 सीटर जहाज उड़ान भर रहा है।
