राँची । श्री जीण माता प्रचार समिति रांची के तत्वाधान में आदि शक्ति श्री जीण माता जी के मंगल पाठ का आयोजन स्थानीय मारवाड़ी भवन हरमू रोड के प्रथम तल पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 4:00 बजे माता की ज्योत प्रज्वलित करके किया गया जिसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं द्वारा मंगल पाठ का वाचन प्रारंभ हुआ। पाठ वाचन श्रीमती नूतन शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश अग्रवाल,उपाध्यक्ष श्री विजय पालड़ीवाल, सचिव श्री नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष श्री बजरंग सोमानी,सह सचिव श्री प्रदीप शर्मा, संदीप अग्रवाल, संदीप शर्मा,विनोद अग्रवाल, संदीप विजयवर्गीय, शिव शर्मा, रमेश सोमानी, कविता, सुनीता,रितु, सविता, निधि, ऊषा, मीनू, ज्योति, सरिता, नीरा आदि सदस्य ने सहयोग दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version