रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने सुखलाल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि मन काफी व्यथित है। हृदय मौन है, आंख नम है, डायन रूपी भ्रष्टाचार ईमानदार सुखलाल महतो को निगल लिया।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के शिकार हुए सुखलाल महतो अपना जान कुर्बान कर दिया। लेकिन कर्तव्य पथ से विचलित नहीं हुए। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आपको सदा याद रखा जाएगा। उन्होंने सरकार से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ मृतक के परिजन को सरकारी मुआवजा देने की भी मांग की है। वह रिम्स में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सुखलाल महतो के परिजनों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version