मुंबई। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को राज्य सरकार ने बुधवार को मुंबई पुलिस पद पर नियुक्त किया है। देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह मुंबई में कानून एवं व्यवस्था के संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे हैं। मुंबई के निवर्तमान पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए।

फणसलकर को मुंबई पुलिस के नायगांव स्थित कार्यालय में भावभीनी बधाई दी गई। इसके बाद राज्य सरकार ने देवेन भारती को मुंबई के पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और अपराध शाखा के उपायुक्त के रूप में भी काम किया है। वह कुछ समय तक वित्तीय अपराध शाखा के प्रमुख भी रहे। उन्होंने आतंकवाद विरोधी दस्ते के प्रमुख के रूप में भी काम किया है। विशेष पुलिस आयुक्त का पद एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद बनाया गया था। देवेन भारती को मुंबई का पहला विशेष पुलिस आयुक्त बनने का गौरव प्राप्त हुआ था।

देवेन भारती ललित नारायण मिथिला विवि के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. भारती श्रीवास्तव और त्रिपुरारी शरण के सबसे बड़े बेटे हैं। उन्होंने मुंबई के 26/11 हमले में आतंकियों के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version