अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पर सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला किया गया है।स्वर्ण मंदिर के गेट के पास सुखबीर बादल पर फायरिंग की गई। हमले में सुखबीर बाद बाल-बाल बचे। पुलिस ने गोली चलाने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। सुखबीर बादल पर हमला करने वाला बुजुर्ग बताया जा रहा है। हमलवार को पिछले कल भी सुखबीर बादल के आसपास देखा गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ कर अपने साथ ले गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि सुखबीर सिंह बादल अभी तनखैया बनकर गुरुद्वारे में सेवा कर रहे थे।
सुखबीर बादल को घोषित किया था तनखैया
अकालत तख्त से सुखबीर को तनखैया घोषित किया है। तनखैया घोषित किए जाने के एक दिन बाद उन्होंने स्वर्ण मंदिर के बाहर ‘सेवादार’ के तौर पर काम किया। उन्होंने पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने बर्तन धोए थे। बादल और ढींढसा के गले में छोटे-छोटे बोर्ड लटकाए गए थे जिसमें उनके ‘‘गलत कामों’’ को स्वीकार किया गया था। दोनों नेताओं ने एक घंटे तक ‘सेवादार’ के रूप में काम किया।