रामगढ़। जिले की कमान संभालने के बाद मंगलवार को एसपी मुकेश कुमार लुणावत ने क्राइम बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। साथ ही रामगढ़ जिले में पीपल्स फ्रेंडली पुलिसिंग करने पर जोर दिया।

इस दौरान उन्होंने आपराधिक गिरोह में शामिल सदस्यों का डेटाबेस बनाने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में हर तरह की अवैध गतिविधि पर तत्काल लगाम लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोयला, बालू, ड्रग्स की तस्करी करने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई होगी। साथ ही क्राइम कंट्रोल, विधि व्यवस्था, ट्रैफिक के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई है।

एसपी ने मार्च महीने में निष्पादित हुए मामलों पर विशेष तौर पर चर्चा की। साथ ही लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया। दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट से संबंधित काण्डों को 60 दिन के अन्दर निष्पादित करने को कहा। विगत 05 वर्ष, 03 वर्ष एवं 02 वर्ष से लंबित सभी काण्डों का कारण, सहित अलग-अलग सूची तैयार कर लम्बित कार्रवाई को त्वरित गति से पूर्ण करने को कहा गया। अपने-अपने थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों को चयनित कर सीसीटीवी लगवाने के लिए एसपी ने निर्देश दिया हैै।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version