मुंगेर।अररिया के बाद अब बिहार के मुंगेर में एक दारोगा की तेज धार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इस खौफनाक कांड को तब अंजाम दिया गया जब दारोगा दो गुटों के बीच झड़प को रोकने पहुंचे थे। इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वो बेहद ही ज्यादा गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

मुंगेर में दारोगा का मर्डर

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर और फोर्स पहुंची और पुलिस ने उन्हें गंभीर अवस्था में सदर अस्तपताल में भर्ती कराया। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर आशीष कुमार ने उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इसके बाद दारोगा को पटना के पारस अस्पताल लाया गया।

इलाज के दौरान दारोगा की मौत

जब एएसआई संतोष कुमार को मुंगेर नेशनल हॉस्पिटल से पटना के अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत और बिगड़ चुकी थी। आखिर में पारस अस्पताल में इलाज के दौरान दारोगा संतोष कुमार ने शनिवार की रात साढ़े 3 बजे दम तोड़ दिया। अब उनका पार्थिव शरीर मुंगेर लाया जाएगा और पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा फिर उनके घर भभुआ के मोहनिया गांव भेजा जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version