मोराबादी चिल्ड्रेंस पार्क में ‘ नवरात्र उत्सव’ मनायेगा अभाकाम

राँचीवासियों को झूमाने आ रहे डीजे कुणाल

राँची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( अभाकाम) झारखंड, प्रदेश की ओर से आगामी 26 सितम्बर को नवरात्र उत्सव ‘डांडिया नाइट’ का आयोजन किया जायेगा। मोराबादी स्थित चिल्ड्रेंस पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में डीजे कुणाल रॉक बैंड के साथ ढोल की प्रस्तुति होगी। डांडिया नाइट में सिंगल के लिए 300 रुपये, कपल के लिए 500 रुपये एवम् पूरे परिवार के लिए मात्र एक हजार रुपये का टिकट रखा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत ( शाम साढ़े पाँच बजे ) से हो जायेगी। इसमें सभी प्रतिभागियों को डांडिया स्टिक उपहार स्वरूप दिये जायेंगे। साथ ही विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा। कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए श्री राजेश सिन्हा ( +919852260008 ) से संपर्क किया जा सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version