रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी ) के साइबर क्राइम थाना ने दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराध रवि शंकर द्विवेदी के पास से मोबाइल, सिम कार्ड और व्हाट्सएप चार्ट बरामद किया गया है।

डीएसपी नेहा बाला ने गुरुवार को बताया कि साइबर क्राइम थाना में पीड़ित महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि उससे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया गया। महिला से कहा गया कि आपको इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक कर स्क्रीन शॉट भेजने का पार्ट टाईम जॉब आॅफर किया गया। महिला ने जब यह काम करना शुरू कर दिया, तो उसे टास्क दिया जाने लगा। हर टास्क के लिए पैसे मिलने लगे। इससे महिला को आगे भी यह काम करते रहने का प्रोत्साहन मिला।

इसके बाद साइबर अपराधी ने महिला को टेलीग्राम आईडी( @अ’८२२ं )के माध्यम से संपर्क कर टास्क और हाइअर रेटिंग के लिए संपर्क किया गया। इस टेलीग्राम प्रोफाईल के माध्यम से दिए गए टास्क को करने के लिए इन्हें विभिन्न बैंक खाताओ में पैसे डालने को बोला गया। उसके बाद उनसे एक वेबसाइट अकाउंट बनाने बोला गया। जहां महिला के द्वारा किये गये इन्वेस्टमेंट का प्रॉफिट दिखाई देता था। लेकिन महिला को प्रोफिट नहीं मिला। इस प्रकार से महिला से कुल 29 लाख 94 हजार 50 रुपये रुपये की ठगी कर ली गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version