पटना। बिहार के आरा और नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजधानी पटना पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो किया। पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले दिनकर गोलंबर पहुंचे और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने रोड शो प्रारंभ किया।

उनके साथ सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद रविशंकर प्रसाद भी साथ हैं। उनके हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का निशान है। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान उनकी एक झलक देखने के लिए पूरा शहर सड़कों पर उमड़ पड़ा। जब प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू हुआ तो पूरा पटना मोदी जिंदाबाद और जय श्रीराम जैसे नारों से गुंजायमान हो गया।

पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। वे अपने वाहन से आगे बढ़ रहे हैं और हर कोई प्रधानमंत्री की एक तस्वीर कैमरे में कैप्चर करने के लिए लालायित नजर आ रहा है। इस रोड शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़कों के किनारे खड़े हैं और उनका अभिनंदन कर रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version