पटना। टी-20 वर्ल्ड कप के बीच ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने बताया कि उनका पोता अदिति हुंडिया को चाहता है, उसे अपनाने के लिए वो और उनका परिवार तैयार है। पांडे ने बताया कि ईशान किशन की प्रेमिका अदिति ने उसके खेल की काफी प्रशंसा की थी, इसके बारे में उन्होंने पूछा था, तो ईशान ने चुप्पी साध ली। अनुराग पांडे ने बताया कि ईशान किशन के बड़े भाई ने भी अपनी पसंद से शादी की थी और परिवार ने उसे अपनाने का काम किया। इसी तरह से यदि ईशान किशन अदिति को लेकर कोई फैसला लेता है तो वो उसे सहज अपनाने के लिए तैयार है।

ईशान किशन के दादा ने बताया कि आदिति एक मॉडल हैं और ब्यूटी वर्ल्ड में भी अपना डंका बज चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अदिति राजस्थान की जयपुर की रहने वाली है और वो वर्ष 2017 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं। इसके अलावा अदिति साल 2018 में मिस दिवा सुपरनेशनल का खिताब भी जीत चुकी हैं।

अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी ग्लैमरस तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बताया जाता है इनकी अदिति किसान के मैच भी देखने जाती है। वर्ष 2022 में आईपीएल के दौरान भी अदिति स्टेडियम में नजर आई थी जिसके बाद से ही ईशान किशन और अदिति के बीच अफेयर की खबरें शुरू हुई थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version