नई दिल्ली। तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी की है। इन्होंने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। रसोई घर में उपयोग होने वाले LPG सिलेंडरों की कीमत अब दिल्ली में बढ़ कर 942 रुपये हो गई है। कोलकाता में इसका नया दाम 968 रुपये, मुंबई में 941 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये हो गया है। इससे पहले एक जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतें भी बढ़ाई गई थीं।

सरकारी तेल कंपनियों आमतौर पर महीने की पहली तारीख या 15 तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) की कीमतों में बदलाव करती हैं। लेकिन हाल के दिनों में देखा गया है कि ये कंपनियों महीने की 7 तारीख को भी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर देती हैं। इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

देश में गैस सिलेंडर बेचने की वाली सबसे बड़ी कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि गैस सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी आवश्यक था। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम बढ़े हैं और घरेलू बाजार में इसे कम कीमत पर बेचा जा रहा है। इसलिए सरकारी तेल कंपनियां सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस की बिक्री पर लगातार बड़े नुकसान झेल रही हैं। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि पिछली बढ़ोतरी केवल आंशिक रूप से हुई थी। सिलेंडरों के दाम में जितनी बढ़ोतरी की गई थी, तेल कंपनियों की घरेलू एलपीजी बिक्री पर उससे ज्यादा नुकसान हो रहा था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version