गुमला :  झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत ने बृहस्पतिवार को लोहरदगा लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन करने के बाद उन्होंने दावा किया कि वह एक लाख वोटों के अंतर से यह चुनाव जीतेंगे।

झारखंड में चार सीट के लिए नामांकन की आखिरी तिथि 25 अप्रैल थी, लेकिन 29 अप्रैल तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।

लोहरदगा, सिंहभूम, खूंटी और पलामू लोकसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version