
रांची। रांची नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। रांची के महामुकाबले में 11 खिलाड़ी बचे हैं। समाहरणालय स्थित ब्लॉक-बी में निवार्ची पदाधिकारी के कक्ष में विधि मान्य नाम निर्दिष्ट आठ अभ्यर्थियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस लिए। नाम वापसी के बाद अब मेयर पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में रह गए हैं। शनिवार को सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।
अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेन्द्र मुंडा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप एवं संजय कुमार टोप्पो।
रमा खलखो, देवी दयाल मुंडा, सोनू खलखो, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो एवं सुजीत विजय आनंद कुजूर।
निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही सभी अभ्यर्थियों से आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की गई है। नाम वापसी के बाद प्रचार में तेजी दिखने लगी है।
