
रांची। JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का एक हाथ से लिखा ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चार नियमों वाले इस पोस्टर में आंदोलन को मुद्दे तक सीमित रखने, किसी पर आरोप नहीं लगाने और संवैधानिक तरीके से विरोध करने की बात कही गई है। लोग इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन की मिसाल बता रहे हैं।
पोस्टर में कहा गया है कि मंच का इस्तेमाल सिर्फ आंदोलन के उद्देश्य के लिए किया जाएगा। इसमें किसी तरह की राष्ट्रीय, राष्ट्र-विरोधी, राजनीतिक या जातिगत टिप्पणी नहीं करने की बात कही गई है ।यानी मंच को किसी दूसरे विवाद या राजनीतिक बयानबाजी का जरिया नहीं बनाने का संदेश दिया गया है।

