रांची।राजधानी रांची में अपराध का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है. आए दिन शहर में गोलीबारी की घटनाएं हो रही है. अपराधी बेलगाम हो गए है. दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. फिर से एक बार राजधानी रांची के बरियातू रोड में दिनदहाड़े फायरिंग हुई हैं. घटना रांची के बरियातू में थाना क्षेत्र का हैं. बताया जा रहा है कि कोयला कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई हैं. 

पहले से घात लगाकर बैठे थे अपराधी

घर से निकलने के बाद ही बरियातू इलाके में दिनदहाड़े एक कोयला कारोबारी पर हमला किया गया है .गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास वाली गली से जैसे ही कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा आगे बढ़े, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है . गोलीबारी की वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. उन्हें दो गोली लगी है और उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोयला कारोबारी के परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं. आपको बता दें कि कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा बरियातू इलाके में ही रहते हैं.

बिपिन मिश्रा लंबे समय से कोयला कारोबार से जुड़े हुए हैं. उनकी कंपनी का नाम पीएनएम है. यह कंपनी कई पावर प्लाटों के लिए कोयला की ट्रांसपोर्टिंग का काम करती है. लेवी और रंगदारी की मांग को लेकर बिपिन मिश्रा को मारने की योजना पहले भी अपराधियों ने कई बार बनायी थी. लेकिन पुलिस की तत्परता के वजह से अपराधी हर बार पकड़े गए थे.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version