नयी दिल्ली:  ताप विद्युत संयंत्रों (टीपीपी) में कोयला भंडार 16 जून को सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 4.5 करोड़ टन हो गया है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

कोयला मंत्रालय ने कहा कि टीपीपी को कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वह लगातार प्रयासरत है।

कुल कोयला उत्पादन 16 जून तक 20.74 करोड़ टन रहा है, जो पिछले वर्ष की इसी दिन की तुलना में 9.27 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

निजी और वाणिज्यिक खानों से कोयला उत्पादन 27 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3.3 करोड़ टन पर पहुंच गया है।

एकीकृत कोयला बिक्री 16 जून, 2024 तक 22.03 करोड़ टन रही है, जो सालाना आधार पर 7.65 प्रतिशत अधिक है।

समीक्षाधीन अवधि में कोल इंडिया लिमिटेड का कोयला उत्पादन 7.28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16.02 करोड़ टन रहा। कोयला बिक्री चार प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16.65 करोड़ टन रही।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version