बोकारो । झारखंड में बोकारो जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के चार नंबर एरिया में कोयला चोरी रोकने को लेकर चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों पर कोयला चोरों ने अचानक हमला कर दिया।आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस दौरान हुए लाठी चार्ज में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक और उसके परिजनों ने सी आई एस एफ पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है, घायल युवक के मां का कहना है जलावन के लिए चार बोड़ा कोयला लेकर जा रहा था। इसी दौरान सीआईएसएफ के जवान ने रोका और बुरी तरह से पिटाई कर दिया, जिसके कारण उसका सिर फट गया है। शरीर के कई जगहों पर गंभीर चोट लगी है. पुलिस मामले की जांच को लेकर अस्पताल पहुंच गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version