
अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किये जाएंगे 24 पूजा पंडाल प्रबंधक
शहरभर में 23 को होगी दवात पूजा
राँची। चित्रगुप्त पूजा की तैयरियों को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें महासभा के पदाधिकारियों के साथ – साथ महिलाओ ने भी शिरकत किया। मौके पर महासभा के महामंत्री सुशील कुमार लाल ने पूजा के दिन होने वाले सम्मान समारोह की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चित्रगुप्त पूजा आयोजित करने वाली शहरभर की तकरीबन 24 पूजा – पंडाल प्रबंधकों को तलवार, अंग वस्त्र व कलम से सम्मानित किया जाएगा। तयशुदा कार्यक्रम के तहत आगामी 23 अक्तूबर के दिन दोपहर 1 बजे महासभा के पदाधिकारी व महिलाओं की टीम कुल चार में बँटकर शहरभर के पूजा पंडालो में जाएंगी। जहाँ पंडाल प्रबंधकों को तलवार, अंग वस्त्र व कलम देकर उनका मानवर्धन किया जाएगा। मौके पर महासभा के प्रदेश अधयक्ष डॉ सी बी सहाय ने कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा – निर्देश दिये। इस अवसर पर महासभा के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश सिन्हा, उमा सिन्हा, निर्मला कर्ण, रेनुबाला धर, सत्या सिन्हा, इंदु श्रीवास्तव, ज्योति वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।
