पटना। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। चिराग की शादी कब होगी, इस सवाल का जवाब जानने की उत्सुकता उनके समर्थकों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी बनी हुई है। अब उनकी मां रीना पासवान ने इस सवाल पर प्रतिक्रिया दी है।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2026/08/1000226846.mp4

सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर रीना पासवान से जब चिराग पासवान की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “वह तैयार नहीं होता है, इसलिए मैं कुछ नहीं बोल सकती।” इतना कहने के बाद वह हंस पड़ीं और वहां से चली गईं।

शादी के लिए बेटे को मनाने में नाकाम मां

चिराग पासवान की शादी को लेकर रीना पासवान पहले भी कई बार अपनी बात रख चुकी हैं। इसी साल होली मिलन समारोह के दौरान जब उनसे बेटे की शादी के बारे में पूछा गया था, तब उन्होंने कहा था कि चिराग उनकी लगभग हर बात मानते हैं, लेकिन शादी के मामले में उनकी बात नहीं मान रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि परिवार के सभी लोग और पार्टी के कार्यकर्ता चिराग की शादी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।

खुद भी शादी के सवाल पर चुप रहते हैं चिराग

चिराग पासवान से भी उनकी शादी को लेकर कई बार सवाल किया जा चुका है। हालांकि, वह इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देने से बचते रहे हैं। एक बार शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा था कि फिलहाल उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है।

चिराग पासवान की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चलती रही हैं। अब उनकी मां के ताजा बयान के बाद एक बार फिर यह सवाल सुर्खियों में है कि आखिर चिराग पासवान शादी के लिए कब तैयार होंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version