रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को सहायक आचार्य के पद पर नियुक्त 319 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। साथ ही महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए नियुक्त महिला पर्यवेक्षक के पदों पर नियुक्त 19 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र देंगे। इसे लेकर प्रोजेक्ट भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।सहायक आचार्य के पदों पर जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है, उनमें 158 अभ्यर्थियों का चयन इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य तथा 161 का चयन स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पदों पर किया गया है।झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा पिछले वर्ष दिसंबर में ही की थी। इनकी जिला स्तर पर काउंसिलिंग के बाद नियुक्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया।जिला स्तर पर चल रही काउंसलिंग : इधर, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को लगभग एक हजार अन्य अभ्यर्थियों की भी नियुक्ति की अनुशंसा प्राप्त हुई है। इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग जिला स्तर पर चल रही है। इन्हें अगले माह नियुक्ति पत्र दिए जाने की संभावना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version