
रांची : झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पहुंचने पर स्वागत किया है।
उन्होंने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद सिदो-कान्हू की वीर भूमि पर राज्य के मनोनीत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन और जोहार।
उनके झारखंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
