रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में 30 अगस्त को अपराह्न दो बजे से प्रदेश भाजपा की ओर से धुर्वा स्थित गोलचक्कर मैदान पर अभिनंदन समारोह आयोजित होगा। इस कायर्क्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व सरमा के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और प्रदेश के पदाधिकारी व नेता शामिल होंगे।

इस समारोह से पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप कावस रेस्टोरेंट में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रमंडल प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी शामिल होंगे। इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version