रांची। छात्र क्लब ग्रुप के वरीय संरक्षक एवं लायंस डिस्ट्रीक्ट 322 ए सह सेकेंड डिस्ट्रीक्ट गवर्नर (इलेक्ट) पीएमजे एफलायन सुजीत कुमार का जन्म दिन बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं मिठाइयां वितरण कर धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के वरीय संरक्षक विजय कुमार पाठक एवं लीगल एडवाइजर सोनाली भट्चार्जी ने किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि वरीय संरक्षक बहुरन लोहारा, शिव कुमार सिंह मौजूद थे।विजय कुमार पाठक ने कहा कि लायन सुजीत कुमार ने मानव कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर छात्र क्लब ग्रुप की एक अलग पहचान बनाई है।सोनाली भट्टचार्जी जी ने लोगों से आग्रह किया जन्मदिन,शादी की साल गिरह,गृह प्रवेश आदि आदि आदि उत्सव में गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां लाएं,पौधारोपण करें। छात्र क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने सुजीत कुमार के जन्मदिन पर लंबी उम्र,स्वास्थ्य लाभ,सुखमय जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना किए। जन्मदिन उत्सव को सफल बनाने में मुख्यरूप से छात्र क्लब ग्रुप के संरक्षक कुमारी पूनम,अनीता,नीलम आदि आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भक्तिमय आरती के साथ उत्सव की समापन हुई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version