रांची। द्वितीय जेपीएससी नियुक्ति घोटाले के आरोपित 60 लोक सेवकों के खिलाफ सीबीआई कोर्ट ने समन जारी किया है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर शुक्रवार को संज्ञान लिया है।

संज्ञान लेने के बाद अदालत ने मामले में आरोपितों के उपस्थिति को लेकर समन जारी किया है। इसके लिए अदालत ने 15 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। सीबीआई ने 12 साल बाद जांच पूरी करते हुए अक्टूबर में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद सहित 60 लोक सेवकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।इसमें 28 अफसरों का नाम शामिल है। अदालत ने जिन लोगों पर संज्ञान लिया है, उसमें ऐसे नाम भी है जो वर्तमान में प्रोन्नति पाकर एसपी बन कर जिला संभाल रहे हैं। सीबीआई ने सात जुलाई 2012 को द्वितीय जेपीएससी नियुक्ति घोटाले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच प्रारंभ की थी।

इनके खिलाफ समन जारी

  • जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद
  • तत्कालीन वरीय सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह
  • सदस्य शांति देवी
  • सदस्य राधा गोविंद
  • परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी 
  • असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर अरविंद सिंह
  • परीक्षकों में इंटरव्यू एक्सपर्ट प्रो. नंदलाल
  • परीक्षक डॉ. मुनींद्र कुमार तिवारी
  • रघुवीर सिंह तोमर
  • डॉ. शिव बहादुर सिंह
  • प्रो. ओंकारनाथ सिंह
  • डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला
  • प्रो. अमरनाथ सिंह
  • डॉ. दीनानाथ सिंह
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह
  • डॉ. ओम प्रकाश सिंह
  • डॉ. योगेंद्र सिंह
  • डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह
  • डॉ. रवि प्रकाश पांडेय
  • डॉ. बंशीधर पांडे
  • दिवाकर लाल श्रीवास्तव
  • डॉ. सियाराम सिंह यादव
  • प्रदीप कुमार पांडे
  • डॉ. मधुसूदन मिश्रा
  • डॉ. सभाजीत सिंह यादव
  • डॉ. एसडी सिंह
  • डॉ. अशोक कुमार सिंह
  • महेंद्र मोहन वर्मा
  • तुलसी नारायण मुंडा
  • को-ऑर्डिनेटर परमानंद सिंह
  • अल्बर्ट टोप्पो
  • सोहन राम
  • परीक्षा एजेंसी के धीरज कुमार
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version