रांची। ‘लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर’ की ओर से ‘फूड फॉर हंगर’ कार्यक्रम चलाया जा रहा। जिसके तहत बुधवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय ( कांटाटोली चौक ) के सौ से अधिक छात्रों को भोजन कराया गया। इस बारे में क्लब के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि ‘फूड फॉर हंगर’ उनके क्लब का स्थायी प्रोजेक्ट है, जिसकी श्रृंखला में कई ज़रूरतमंदों को भोजन कराया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन कुमार मिथलेश, लायन सुनील वर्मा, लायन प्रकाश अग्रवाल, लायन बिनोद बरनवाल, लायन पुष्पलता वर्मा, लायन मनीषा जी, नीलिमा जायसवाल, बाला सिंह समेत क्लब के कई सदस्यों ने योगदान किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version