
़
पटना। बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे 12 जिलों को आपस में जोड़ेगा। मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश किया, जिसमें बिहार के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। यह एक्सप्रेस वे बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, बांका और भागलपुर को आपस में जोड़ेगा।
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे बनने से जिन 12 जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, उसमें बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, बांका और भागलपुर जिला शामिल है। अभी बक्सर से भागलपुर का सफर पूरा करने में करीब 9 घंटे का समय लगा है। इसके लिए लोगों को 380 किलोमीटर का समय तय करना पड़ता है। एक्सप्रेस वे बनने से यह सफर मात्र चार घंटे में पूरी की जा सकेगी।
बिहार में दो एक्सप्रेस वे के लिए 26 हजार करोड़: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण ने बजट पेश करते हुए बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे के साथ पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस के निर्माण के लिए 26 हजार करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।
