नागपुर।औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर हुए प्रदर्शन के बीच नागपुर में हिंसा हुआ। अब हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान पर देवेंद्र फडणवीस का डंडा चलने जा रहा है। आज फहीम खान का घर टूटेगा। उसके ऊपर आरोप है कि वह नागपुर दंगों के मास्टरमाइंड हैं। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं। नगर निगम ने उसे खुद से अवैध निर्माण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, जो पूरा हो गया है। इसलिए अब उनका घर तोड़ा जाएगा। यह कार्रवाई तब हो रही है जब 17 मार्च को हुए दंगों के बाद शहर में लगा कर्फ्यू हटा लिया गया है।

नागपुर महानगर पालिका (NMC) संजय बाग कॉलोनी में फहीम खान के दो मंजिला घर को तोड़ेगी। यह पहली बार होगा जब दंगों के किसी आरोपी की संपत्ति पर NMC इस तरह की कार्रवाई करेगी।


देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि अगर कानून इजाजत देगा तो बुलडोजर चलेगा। उन्होंने यह बात तब कही थी जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी BJP सरकार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मॉडल पर चलेगी। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर जस्टिस पर पूरे देश में रोक लगाने के बाद हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने बताए थे नियम

पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसी भी नागरिक के घर को बिना कानूनी प्रक्रिया का पालन किए तोड़ना गैरकानूनी है। भले ही वह व्यक्ति सिर्फ एक संदिग्ध हो या दोषी भी हो। कोर्ट ने अवैध निर्माणों को गिराने के लिए नियम बताए थे। कोर्ट ने कहा था कि सरकार सिर्फ इसलिए किसी परिवार के रहने के अधिकार को नहीं छीन सकती क्योंकि परिवार का कोई सदस्य किसी गंभीर अपराध का आरोपी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version