
नोएडा (उप्र): फिल्म सिटी के निर्माण के लिए फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स और यमुना प्राधिकरण ने एक समझौते पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए हैं।
फिल्म सिटी का निर्माण कम से कम 1,510 करोड़ रुपये के निवेश से किया जा रहा है और इससे 10 हजार नौकरियों का सृजन होने की उम्मीद है।
बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने 31 जनवरी को उत्तर प्रदेश सरकार को 18 प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी की पेशकश के साथ बोली जीती थी। समझौते पर बोनी कपूर और भूटानी समूह के आशीष भूटानी ने हस्ताक्षर किए।
