रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के आंदोलनकारी अभ्यर्थियों पर हुए पुलिसिया बल प्रयोग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रुख अपना लिया है। पार्टी ने घटना के विरोध में 11 अगस्त को पूरे राज्य में व्यापक ‘झारखंड बंद’ की घोषणा की है।

यह ऐलान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में किया। पार्टी नेतृत्व के अनुसार, यह बंद सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

भाजपा नेताओं ने सरकार पर युवाओं और छात्रों की जायज मांगों को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पूरी तरह से गैर-लोकतांत्रिक और अनैतिक है। पार्टी ने आम जनता और व्यावसायिक संगठनों से भी छात्रों के समर्थन में इस बंद को सफल बनाने की अपील की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version