
नई दिल्ली । झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। सांसदों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, जिससे हजारों युवाओं के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
भाजपा सांसदों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए पार्टी संसद से लेकर सड़क तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
