नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 5 जून से 21 जून तक देशभर में एक वृहद जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस 12 साल बेमिसाल मेगा अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक देश भर में सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे। इस अभियान को लेकर मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अभियान समिति के अध्य्क्ष पुरेन्देश्वरी देवी और महासचिव अरुण सिंह के साथ राज्यो के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं। यह बैठक आॅनलाइन आयोजित की गई। सूत्रों के अनुसार विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष के थीम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा ने 5 जून से 21 जून 2026 तक देशव्यापी अभियान का रोडमैप जारी किया है, जिसमें जनसंपर्क, जनकल्याण शिविर, योग दिवस और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। 8 जून से 12 जून तक राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत बड़े नेता 12 साल की उपलब्धियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद, विधायक और मंत्री जनता के बीच पहुंचेंगे। 12 से 20 जून तक जन कल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर, जैसी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाएगा। हर जिले में मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, बुद्धिजीवी सम्मेलन और प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित होंगी ताकि सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके। इसको लेकर भाजपा के महामंत्री अरुण सिंह और डी पुरेंदेश्वरी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम बनाई गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version