वाशिंगटन, एजेंसियां: अमेरिका में ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ (ओएफबीजेपी-यूएसए) ने देश के 20 अलग-अलग शहरों में कार रैलियां निकालकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के प्रति अपनी समर्थन जताया।

संस्था ने भारत के लोगों से आगामी आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 से ज्यादा सीट दिलाकर भारी बहुमत से विजयी बनाने का आग्रह किया।

ओएफबीजेपी-यूएसए के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने कहा, ‘‘भारतीय-अमेरिकी समुदाय मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा और राजग को 400 सीट से अधिक सीट पर जीतता देखने के लिए बेहद उत्साहित है।’’

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version