विजयवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में,तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध (राजद)संयोजक पद की पेशकश की है।

तेदेपा सूत्रों ने यहां मंगलवार को बताया कि भाजपा के आंध्र प्रदेश चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने श्री नायडू से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें राजग संयोजक पद की पेशकश करने के पार्टी नेतृत्व के संदेश से अवगत कराया।

सूत्रों ने कहा कि तेदेपा प्रमुख ने श्री सिंह से कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मामले पर चर्चा करेंगे और 48 घंटे के भीतर अपने फैसले से अवगत कराएंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version